नई दिल्ली। आपने अब तक कई बार सांप और अजगर (Snake and Dragon) को देखा होगा, लेकिन ज्यादातर ये जंगल या फिर किसी दूर-दराज इलाकों में ही पाए जाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपके घर में ही अजगर निकल आए और वो भी कोई छोटे-मोटो साइज का नहीं, बल्कि 80 किलोग्राम वजन वाला। मलेशिया के कामुनटिंग के कम्पुंग ड्यू में एक 80 किलो का अजगर अचानक से छत से नीचे गिर गया। यह देखते हुए परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Anggota Angkatan Pertahanan Awam Malaysia (APM) berjaya menangkap ular sawa bersaiz besar di atas siling rumah di Jalan Ayer Puteh Kampung Dew, Kamunting.
Video – APM Taiping#malaysiatribune #ular pic.twitter.com/g3o4yMymIA
— Malaysia Tribune (@Msia_Tribune) November 25, 2024
एपीएम अधिकारी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि यह अजगर अब तक का सबसे बड़ा अजगर है, जिसे अधिकारियों ने पकड़ा है। यह लगभग पांच मीटर लंबा है और इसका वजन 80 किलोग्राम है। इसी से अजगर के खौफ के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया, ”अजगर को पकड़ने के लिए टीम के सात लोग लगे।” रात आठ बजे के करीब परिवार ने फोन करके मदद की मांग की थी, जिसके बाद टीम को अजगर पकड़ने के लिए भेजा गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved