
उज्जैन। सावन (Sawan) के महीने में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक यहां 85 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल (Mahakal ) का आशीर्वाद लेने पहुंचे और इस दौरान मंदिर को लड्डू प्रसाद बिक्री और वीआईपी टिकट से 27 करोड़ (27 crores) रुपए मिले।
दानपेटी खोलने पर उसमें पांच करोड़ की राशि नकद निकली। वहीं अन्य स्रोतों से मंदिर को 22 करोड़ की आय हुई। महाकाल मंदिर के मुताबिक महाकाल लोक बनने के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या में जमकर इजाफा हुआ। 2023 में 5.28 करोड़ श्रद्धालु आए थे। 2024 में यह संख्या 7.32 करोड़ हो गई। पिछले दो साल में करीब 12 करोड़ 32 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। श्रद्धालुओं के दान से मंदिर की व्यवस्था, धर्मशाला, अन्नक्षेत्र, गोशाला, महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्था,पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाकाल मंदिर विस्तारीकरण और सुरक्षा पर पैसा खर्च होता है।
आज शाही सवारी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
आज बाबा महाकाल की राजसी सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे।