काबुल। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पिछले 2 हफ्तों में अफगानिस्तान के 24 प्रांतों में हुए तालिबानी हमलों में 98 आम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है।
देश में शांति स्थापना को लेकर तालिबान और अफगान सरकार के बीच हो रही शांति वार्ता के बाद भी हिंसा कम नहीं हो रही है। आंतरिक मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि सबसे अधिक लोग तखार और ननगरहार प्रांत में मारे गए हैं।
यह जानकारी भी मिली है कि लगभग 30 सुरक्षाबलों के जवान भी इस हमलों में मारे गए हैं। हालांकि तालिबान ने मंत्रालय से जारी हुए आंकड़ों का खंडन किया है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में शांति स्थापना को लेकर तालिबान के प्रतिनिधिमंडल और अफगान सरकार के सदस्यों के बीच कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता चल रही है। लेकिन इसके बाद भी हिंसा कम नहीं हो रही है। तालिबान की ओर से लागतार हो रहे हमलों में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved