लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बड़ा हादसा टल गया। फतेहपुर में थरियांव क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी की बोगी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। गनीमत है कि समय पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पा लिया। आग लगने की वजह का का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved