img-fluid

महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

January 02, 2021

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शामली निवासी वर्ष 2015 बैच की पुलिस उपनिरीक्षक आरजू पवार अनूपशहर थाने में तैनात थी। कल शाम उसने कहीं जाने की बात कही थी और रात करीब नौ वह फांसी लगाकर लटकी मिली। घटना की जानकारी उसके मकान मालिक ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उसके कमरे में पड़े सुसाइड नोट में लिखा है कि ये मेरी करनी का फल है। आत्महत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share:

  • आईपीएल 2021 में नहीं खेलेंगे डेल स्टेन, ट्वीट कर दी जानकारी

    Sat Jan 2 , 2021
    नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है। स्टेन ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वे आईपीएल के 14वें सीजन का हिस्सा नहीं लेंगे।  स्टेन को आईपीएल 2020 के संस्करण से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved