img-fluid

Amazon, Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर लगा ये बड़ा आरोप, जानिए कारण

January 24, 2021

नई दिल्ली। कोरोना काल में लोगों का शॉपिंग करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। इस समय लोग ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ये आपके लिए बड़े काम की खबर है। व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ये कंपनियां अपनी हठधर्मी के चलते लीगल मैट्रोलोजी (पैकेज्ड कमोडिटी) क़ानून, 2011 और FSSAI द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन कर रही हैं।


  • इस कानून में साफ कहा गया है कि ई-कॉमर्स पोर्टल पर अब अनिवार्य रूप से विक्रेता और वस्तु से संबधित प्रत्येक जानकारी को स्पष्ट रूप से प्रत्येक उत्पाद के साथ लिखना अनिवार्य है, लेकिन ये कंपनियां खुले आम इन नियमों का उल्लंघन कर रही हैय कैट ने केंद्र सरकार से इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    ई-कॉमर्स कंपनियां कर रही उल्लंघन : लीगल मैट्रोलोजी कानून, 2011 के नियम 10 में यह प्रावधान है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने पोर्टल पर बिकने वाले प्रत्येक उत्पाद पर निर्माता का नाम, पता, मूल देश का नाम, वस्तु का नाम, शुद्ध मात्रा, किस तिथि से पहले उपयोग (यदि लागू हो), अधिकतम खुदरा मूल्य, वस्तु का साइज आदि लिखना अनिवार्य होता है।


  • सजा का भी है प्रावधान : यह नियम जून 2017 में लागू किया गया था और इन नियमों का पालन के लिए 6 महीने की अवधि दी गई थी ताकि 1 जनवरी, 2018 से इसका लागू किया जा सके, लेकिन तीन साल के बीत जाने के बाद भी इन नियमों का पालन अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं कर रही हैं। लिहाजा यह अपराध गैर मानक पैकेज देने का है, जिसके तहत किसी के भी द्वारा उल्लंघन करने पर जुर्माना या जेल अथवा दोनों सजा एक साथ देने का प्रावधान है।

    मामले से जुड़ा यह कानून भी करता है यह व्याख्या : उपभोक्ता संरक्षण नियम, 2020 के नियम 4 (2) के तहत, यह प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक ई-कॉमर्स इकाई अपने प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट और सुलभ तरीके से प्रत्येक वस्तु के साथ कई महत्त्वपूर्ण जानकारी देगी, जिसमें ई-कॉमर्स एनटिटी का कानूनी नाम, उसके मुख्यालय का पता, पोर्टल का नाम व विवरण, ईमेल, फैक्स, लैंडलाइन और कस्टमर केयर नंबर देना अनिवार्य है।


  • इस कानून के द्वारा हर पोर्टल को अपने यहां एक शिकायत अधिकारी भी नियुक्त करना आवश्यक है। इसी तरह के प्रावधानों को एफडीआई नीति, 2016 के प्रेस नोट 2 में भी दिया गया है। कैट ने दावा किया है कि किसी भी ई-कॉमर्स इकाई ने उपरोक्त प्रावधानों का अनुपालन करते हुए एक नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं किया है। खुले आाम उपभोक्ताओं के महत्वपूर्ण अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है क्योंकि वे ई-कॉमर्स पोर्टल्स से उत्पादों की खरीद के समय उत्पाद के विक्रेता या विवरण के बारे में नहीं जानते हैं। कैट ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिख कर इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    Share:

  • गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : उम्मीदवारों के चयन के लिए BJP ने शुरू किया Feedback लेना, बनाए मानक

    Sun Jan 24 , 2021
    अहमदाबाद । राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भाजपा ने भी उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवाराें के चयन […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved