
साढ़े 5 किलोमीटर सडक़ 24 फीट चौड़ी होगी, फरवरी के पहले सप्ताह में काम होगा शुरू
इन्दौर। उद्योग नगरी पीथमपुर में इंदौर से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। अब पीथमपुर जाना और ज्यादा आसान होने वाला है। हवा बंगला से राऊ को जोडऩे वाला कैट रोड अब फोरलेन होने वाला है। इसका काम फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी जल्द ही हवा बंगला के फोरलेन मार्ग का निर्माण शुरू करवाएगा। इसके लिए टेंडर-निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तकरीबन 5.6 किलोमीटर के इस मार्ग को फोरलेन करने में 14 करोड़ रु. खर्च होंगे। इसके लिए एजेंसी भी काम शुरू कर देगी। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ मजहर अनीफ ने बताया कि 8 महीने में इस मार्ग को तैयार करा लिया जाएगा, यानी सितंबर तक यह मार्ग सरपट और फोरलेन जाएगा। इस मार्ग के फोरलेन होने से इंदौर से पीथमपुर जाने वाले हजारों लोगों की राह आसान हो जाएगी और उन्हें एबी रोड के बजाय सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे करीब 30 मिनट का सफर कम समय में पूरा होगा।
केट व राऊ के पास अतिक्रमण
फोरलेन बनने के लिए मार्ग के दोनों ओर 7-7 मीटर, यानी 24 -24 फीट की जगह विभाग को चाहिए। इस मार्ग पर कैट चौराहे और राऊ से पहले अतिक्रमण के रूप में टीन शेड आदि लगाए हुए हैं, जिसे विभाग को हटाना होगा। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह काम शुरू होने के बाद भी किया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved