img-fluid

आईएसएल-7 : 10 फरवरी को खेले गए मैच में किया गया गोल डेविड ग्रांडे के नाम

February 14, 2021

मुम्बई। चेन्नइयन एफसी के साथ 10 फरवरी को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के मैच में 90वें मिनट में किया गया गोल जमशेदपुर एफसी के डेविड ग्रांडे के नाम कर दिया गया है।

यह मैच बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में गोल को लेकर संदेह था। शुरुआत में आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रांडे के नाम गोल रजिस्टर किया गया था लेकिन बाद में उसे चेन्नई के एन्स सिपोविक के आत्मघाती गोल (ओन गोल) के रूप में रजिस्टर किया गया था।ग्रांडे ने यह गोल रेगुलेशन टाइम के अंतिम मिनट में किया था। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं।


अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) द्वारा नियुक्त मैच अधिकारियों ने मैच फुटेज का और विश्लेषण करने पर अपने निर्णय को सुधार लिया है। इस बदलाव के बावजूद मैच का परिणाम अप्रभावित रहा क्योंकि जमशेदपुर एफसी ने दो बार के आईएसएल चैंपियन चेन्नइयन एफसी पर 1-0 से जीत दर्ज की थी। जमशेदपुर एफसी को 17 मैचों में 21 अंकों के साथ तालिका में 6वें स्थान पर रखा गया है। चेन्नइयन एफसी 17 मैचों में 17 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पूर्वोत्तर रेलवे की प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

    Sun Feb 14 , 2021
    गोरखपुर। मेरठ जिले की रहने वाली और पूर्वोत्तर रेलवे में लिपिक प्रियंका गोस्वामी ने अंतर-राष्ट्रीय वाकिंग प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने प्रियंका व उनके कोच को बधाई दी है। इसके साथ ही शनिवार को राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रांची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved