उत्तर प्रदेश क्राइम देश

चित्रकूट : कांग्रेस नेता ने गोली मारकर की खुदकुशी

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) में मानवेंद्र यादव नाम के कांग्रेस के एक नेता ने अपने आप को गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। घटना राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव की है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र यादव दो दिन पहले अपने गांव आये थे। मगर रविवार की सुबह जब वो घर में अकेले थे, उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सब लोग दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे तो उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बिस्तर के पास पड़े तमंचे को बरामद किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस घटना से कांग्रेस के स्थानीय नेता सदमे में हैं। वो इसको आत्महत्या नहीं बल्कि दुर्घटना मान रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का जिला महासचिव के पद पर था। मृतक के पिता शिवनंदन यादव ने बताया कि वो हाल ही में अपने गांव आया था। कोरोना महामारी के चलते लगभग एक साल से वो घर नहीं आया था। मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के ससुरालवालों और पारिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

Share:

Next Post

राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम वैज्ञानिक ने भी भेंट की सहयोग राशि

Mon Mar 1 , 2021
इन्दौर। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए अब मुस्लिम समाज भी आगे आया है। एक मुस्लिम अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण वैज्ञानिक ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से सहयोग राशि भेंट की है और कहा है कि मंदिर निर्माण के लिए जात और धर्म से ऊपर उठकर हमें सहयोग करना चाहिए। तमाम तरह के […]