
इंदौर। शहर में अब कोरोना (Corona) के सिर्फ 1045 मरीज ही उपचाररत् हैं। हालात लगातार सुधर रहे हैं। नए संक्रमित मरीजों (infected patients) की संख्या भी कम हो रही है। इसके बावजूद पूरा शहर लाकडाउन (Lockdown) की कराह से गुजर रहा है। केवल गिने-चुने जरूरतों के बाजार आबाद हैं। प्रशासन द्वारा 10 हजार से अधिक लोगों की चिकित्सा के लिए बेड उपलब्ध होने की जानकारी दी जा रही है, जबकि शहर में 1 हजार मरीज बचे हैं और कल सिर्फ 129 संक्रमित मरीज ही मिले हैं। अधिकांश मरीज इसमें ज्यादा गंभीर नहीं हैं। कल 221 लोग डिस्चार्ज (discharge) भी हुए, जबकि लगातार सैंपलिंग (sampling) 10 हजार से ज्यादा हो रही है। अब तक जिले में 15 लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपिलिंग की जा चुकी है, जिनमें से 1 लाख 52 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं। शहर में पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) भी कम हो गई है, फिर भी पूरे शहर को अभी भी गिरफ्तार कर रखा है। अब पूरे जिले में वैक्सीनेशन (Vaccination) पर जोर दिया जा रहा है। लगातार बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। कल भी 59 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved