बैतूल। अषाढ़ माह के अंतिम सप्ताह से सावन महिने (Sawan Month) के पहले पखवाड़े में जिले में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश से नदी-नालों में तो उफान आ गया। परंतु मूसलाधार बारिश (torrential rain) नहीं होने से जल संसाधन विभाग के 149 जलाशयों को अभी छलकने का इंतजार है, हालांकि 30 जलाशयों में शत-प्रतिशत जलभराव हो चुका है। जिले में अभी तक औसतन 25.20 इंच बारिश हो चुकी है। बैतूल जिले में सीजन की 58.13 फीसदी बारिश होने के बावजूद जलाशयों में जलभराव की स्थिती संतोषजनक नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बैतूल एवं मुलताई जल संसाधन संभाग अंतर्गत 181 जलाशयों में संग्रहित पानी रबी सीजन में सिंचाई का मुख्य स्त्रोत है। कुछ बड़े जलाशयों में पेयजल के लिए पानी रिजर्व भी रखा जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved