विदेश

इंडोनेशिया: मछुआरों को मिला 700 साल पुराना बहुमूल्य खजाना, दुर्लभ प्रतिमाएं भी

जकार्ता। सदियों से दक्षिण पूर्वी एशिया का देश(country of southeast asia) इंडोनेशिया(Indonesia) भारतीय संस्कृति का विस्तार (spread of indian culture) माना जाता रहा है. यहां के सुमात्रा द्वीप(Sumatra Island) में सातवीं से 13 वीं शताब्दी तक श्रीविजय राजवंश का शासन (Rule of Srivijaya Dynasty)रहा. पेलंगबांग (palangbang) को इस राजवंश का स्वर्ण द्वीप(Dynasty’s Golden Island) कहा जाता था. भारतीय चोल राजाओं ने यहां हमला कर बहुमूल्य खजाने को लूटा और श्रीविजय राजवंश के राजाओं को बंधक बना लिया.



वापसी में ये खजाना गायब हो गया। खतरनाक मगरमच्छों से भरी पेलंगबांग की मुसी नदी में लोग इसकी खोज में लगे रहे. अब लगभग 700 साल बाद मछुआरों ने इस बहुमूल्य खजाने को खोज निकाला है. समुद्री खाेजकर्ता डॉ. शॉन किंगस्ले के अनुसार ये सुमात्रा के गायब स्वर्ण द्वीप की खोज है.
इतिहासकारों के अनुसार सुमात्रा का श्रीविजय राजवंश 13 वीं शताब्दी तक दक्षिणपूर्वी एशिया के द्वीपों पर शासन था. समुद्री शक्ति होने के कारण इसका फैलाव भारत के पूर्वी तटों और दक्षिण चीन महासागर था. यहां पूर्व में मिले भारतीय और चीनी सिक्के इस बात का प्रमाण है. अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में श्रीविजय राजवंश का एकछत्र राज था. यहां बौद्ध और हिंदू धर्म की प्रतिमाएं भी मिली हैं. बाद में ये राजवंश जावा के मलायु तक सिमट गया.

 

Share:

Next Post

अपने ही क्षेत्र में बम बरसा रही इस देश की सरकार? हो चुकी है हजारों नागरिकों की मौतें

Mon Oct 25 , 2021
तिग्रे। अफ्रीकी देश इथियोपिया की सेना (African country Ethiopia army) ने रविवार को दूसरी बार देश के तिग्रे क्षेत्र पर हवाई हमला(air raid on tigre area) किया है. ये जानकारी सरकार ने एक बायन जारी करते हुए दी है. यहां विद्रोहियों के कब्जे वाले पश्चिमी क्षेत्र पर आसमान से बम बरसाए(hurled bombs from the sky […]