
वाशिंगटन। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Former President Donald Trump in America) के साथ उनके समर्थकों की मुश्किलें भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में ट्रंप (Trump) द्वारा छह जनवरी को कैपिटल capitol (अमेरिकी संसद भवन american parliament building) में हुई हिंसा (Capitol Violence) के मामले में दस्तावेज पेश करने की मांग खारिज करने के बाद उनके सलाहकार स्टीफन बैनन (Trump ke advisor Stephen Bannon) पर समिति का समन खारिज करने पर आपराधिक आरोप लगा है। इस मामले में उन्हें जेल भी हो सकती (can be jailed) है।
दरअसल, स्टीफन बैनन (Stephen Bannon) ने प्रतिनिधि सभा की चयन समिति के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद सीमित ने यह सख्त कदम उठाया है। न्याय मंत्रालय ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक प्रमुख सलाहकार स्टीफन बैनन का कैपिटल हिल पर हुई छह जनवरी की हिंसा को भड़काने का आरोप है।
इस पर चल रही जांच में बैनन ने न तो अब तक जांच समिति के सामने कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया है और न ही समिति द्वारा पूछे गए सवालों पर जवाब पेश किया है। यहां तक कि उन्हें भेजे गए समन पर भी उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया। इसके खिलाफ उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved