भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बैरसिया: लेन-देन के विवाद में बैरसिया में खूनी संघर्ष, चार लोग हुए लहूलुहान

  • दोनों पक्षों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया

भोपाल। राजधानी से सटे बैरसिया इलाके में कल रात पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया और एक दूसरे पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से चार आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं अन्य की तलाश में उनके सभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।


पुलिस के मुताबिक अंकित दांगी और रामवीर का पुराने पैसे को लेकर कोई लेनदेन था। इसको लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्राम सेमरा कला राम मंदिर के पास कल रात दोनों का आमना-सामना हो गया और लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ही पक्षों के लोग भी आ गए। जहां दोनों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले खूनी संषर्घ के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही पुलिस ने हमले में घायल योगेश, रामवीर रामवीर समेत करीब चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक होना बताई जा रही है। पुलिस ने रवि दांगी की शिकायत पर आरोपी राजवीर लोधी, रामवीर और साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। जबकि राजवीर लोधी की शिकायत पर आरोपी रवि दांगी, योगेश दांगी और नवनीत राम दांगी के खिलाफ भी हत्य के प्रयास का प्रयास को केस दर्ज किया। दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती
मामले की गंभीरत को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों का आमना सामने होने पर विवाद हो सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी बैरसिया में दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। दोनों बार गुर्जर समाज के लोगों ने बिजोरियों के टपरों में बड़ी तादाद में एकत्र होकर आग लगा दी थी। इतना ही नहीं औरतों बच्चों तक को बेरहमी से पीटा गया था। विवाद लड़की भगाने को लेकर हुआ था। पिछले कुछ समय से बैरसिया में इस प्रकार की घटनाएं आम हो चुकी हैं।

Share:

Next Post

सरपंची के अधिकार मांगने भाजपा कार्यालय में बैठे पूर्व सरपंच

Tue Jan 11 , 2022
किसी नेता ने नहीं की चर्चा तो उठकर मंत्री के बंगले पर पहुंचे भोपाल। प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते पंचायतों की कमान फिर से सरपंचों को सौंप दी थी। इसके दो दिन बाद फिर से पंचायतों को प्रशासकों के हवाले कर दिया। इसके विरोध में पूर्व सरपंच […]