
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने बाबा टोला मदार छल्ला के समीप घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को दबोचा, वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बीती मुखबिर से सूचना मिली कि मदार छल्ला के नीचे दुर्गा मंदिर बाबा टोला में 2 युवक अधिक मात्रा में अवैध शराब बेचने हेतु रखे खड़े है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां 3 प्लास्टिक के डिब्बे रखे 2 युवक खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
एक युवक भागने में सफल हो गया, दूसरे केा घेराबंदी कर पकड़ा। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अफजल अंसारी उर्फ अज्जू अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी मदार छल्ला बाबा टोला बताते हुये भागने वाले का नाम शहजाद अंसारी निवासी बड़ा मदार छल्ला बताया। अफजल को सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर 3 डिब्बों मे 55 लीटर कच्ची शराब रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved