img-fluid

भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने बने ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’

February 02, 2022

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश (legendary goalkeeper PR Sreejesh) को 2021 के लिए ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ (‘World Games Athlete of the Year’) चुना गया है। बीते साल हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीजेश इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं। श्रीजेश से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल यह पुरस्कार जीत चुकी हैं।

रानी को 2019 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 2020 में यह सम्मान मिला था। श्रीजेश ने स्पेन के दिग्गज क्लाइंबर अल्बर्टो गिनेस लोपेज और इटली के वुशु खिलाड़ी माइकल गियोर्डानो को पछाड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया है। 33 वर्षीय श्रीजेश को कुल 1,27,647 वोट मिले, जो कि गिनेस लोपेज (67,428) के मुकाबले लगभग दोगुने थे। इस पुरस्कार के लिए 24 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया था, जिसमें TheWorldGames.org में वोट के जरिए विजेता का चुनाव किया गया है।

इस बार श्रीजेश इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय थे। उनके नाम की सिफारिश अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने की थी। अक्टूबर में FIH स्टार्स पुरस्कार में श्रीजेश को 2021 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था।

श्रीजेश ने ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का आभार व्यक्त किया है। इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित करने के लिए FIH को एक बड़ा धन्यवाद और दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वोट देकर विजेता बनाया है।”

भारत की ओर से 244 मैचों में खेल चुके श्रीजेश ने इसे देश की हॉकी के लिए बड़ा क्षण बताया है। उन्होंने आगे कहा, “यह पुरस्कार खेल प्रशंसकों को जाता है और मुझे लगता है कि वे मुझसे ज्यादा इस पुरस्कार के लायक हैं। यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है क्योंकि हॉकी समुदाय में दुनिया भर के सभी महासंघों ने मुझे वोट दिया, इसलिए हॉकी परिवार से उस समर्थन को देखकर बहुत अच्छा लगा।”

Share:

  • Pro Kabaddi : यूपी योद्धा को बेंगलुरु बुल्स को हराया, गुजरात ने बंगाल वॉरियर्स को दी मात

    Wed Feb 2 , 2022
    नई दिल्ली। गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League-2021) के मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) को 9 अंकों से हरा दिया। दिन के दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) ने यूपी योद्धा (UP Yoddha) को 31-26 से मात दी। प्रो कबड्डी लीग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved