img-fluid

टैक्सी ड्राइवर को गोली मारी, गंभीर अवस्था में उपचार जारी

March 03, 2022

उज्जैन। गुरूवार को इंदौर मार्ग स्थित अंजूश्री होटल (Anjushree Hotel) के पिछे अज्ञात व्यक्ति ने एक टैक्सी ड्राइवर (Taxi driver) को सिर में गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से दो खाली खोखे बरामद किए। पुलिस का मानना है कि एक गोली पीडि़त के सिर में लगी वहीं दूसरी गोली निशाना चूक गई।



नानाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार मोती नगर निवासी लखन पुत्र मोहनलाल के सिर पर गोली मारी गई। क्षेत्र के लोगों के अनुसार फ्री समय में लखन इसी क्षेत्र में आकर बैठता था। लखन के पिता के अनुसार लखन का रूपए के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद था। इसी विवाद के कारण संभव है उसे गोली मारी गई हो। पुलिस लखन के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके बयान के बाद ही स्थिति साफ होगी।

 

Share:

  • पश्चिमी देशों पर भड़का रूस, फिर दी चेतावनी- परमाणु हथियारों से ही होगा तीसरा विश्व युद्ध

    Thu Mar 3 , 2022
    मॉस्को: व्लादिमीर पुतिन द्वारा रूस के परमाणु निवारक बलों (Nuclear Deterrent Forces) को ‘विशेष’ अलर्ट पर रखने के चार दिन बाद और मॉस्को द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के एक हफ्ते बाद, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई विक्टरोविच लावरोव (Sergeĭ Viktorovich Lavrov) ने गुरुवार को मीडिया से कहा, “यह स्पष्ट है कि तृतीय विश्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved