
मास्को। यूक्रेन (Ukraine ) पर रूस (Russia) के आक्रामकता के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्जी लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने कहा कि हम यूक्रेन से बातचीत को तैयार हैं, लेकिन वहीं हम यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) पर हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे. लावरोव ने आगे कहा कि रूस के उच्चस्तरीय अधिकारियों ने यूक्रेन (Ukraine ) के साथ समधौता संबंधी मांगे पिछले हफ्ते ही पेश कर दी थीं. अब अधिकारियों को इस गुरुवार कीव के जवाब का इंतजार है.
रूस और यूक्रेन एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर हुए राजी
इस बीच दोनों देशों में बातचीत भी जारी है. रूस और यूक्रेन एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर राजी हैं, जिससे फंसे हुए लोगों को निकाला जाएगा. युद्ध के बीच यूएन ने अनुमान जताया है कि रूसी हमले की वजह से करीब एक करोड़ यूक्रेनी को वतन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है.
परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलीबारी कर रूसी सेना: यूक्रेन के विदेश मंत्री
यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने युद्ध के ताजा हालात पर कहा, “रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ज़ापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है. यहां आग पहले ही भड़क चुकी है. अगर यह फटता है, तो धमाका चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved