
– मुख्यमंत्री ने की रबी उपार्जन एवं भंडारित धान निस्तारण एवं मिलिंग की समीक्षा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित गहूँ (Wheat produced by farmers) का एक-एक दाना खरीदा (Each grain bought) जायेगा। उन्होंने धान का विक्रय तेजी से करने और धान की मिलिंग के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान बुधवार शाम को मंत्रालय में रबी उपार्जन एवं भंडारित धान का निस्तारण एवं मिलिंग की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ खरीदी के लिए व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। भंडारण के लिए गोदामों की व्यवस्था कर ली जाये। उन्होंने कहा कि गेहूँ के निर्यात को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि रबी पंजीयन 2022-23 के नवीन प्रावधानों को ध्यान में रखकर गेहूँ का उपार्जन करें। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश के गेहूँ की अपनी अलग पहचान है।
चौहान ने कहा कि गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन से पंजीयन की व्यवस्था है। साथ ही पंजीयन में नॉमिनी की भी व्यवस्था की गई है। आधार विहीन, वृद्ध एवं शारीरिक रूप से असक्षम किसानों के पंजीयन की भी व्यवस्था की गई है। नवीन व्यवस्था में एस.एम.एस. के स्थान पर स्लॉट बुकिंग का प्रावधान किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved