नई दिल्ली। रूस–यूक्रेन युद्ध (Russia–Ukraine War) से नेचुरल गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर दिखा भी घरेलू मार्केट में CNG का भाव बढ़ चुका है वही, कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में 10-15 रुपए का और इजाफा हो सकता है।
घरेलू बाजार में चीनी (Sugar) की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार इसके निर्यात पर रोक लगा सकती है। इसके साथ ही चीनी Sugar निर्यात के लिए 80 लाख टन की सीमा भी तय की जा सकती है। सरकार इस संबंध में जल्द घोषणा कर सकती है। पिछले 6 वर्षों में यह पहली बार होगा, जब निर्यात पर नियंत्रण लगाया जाएगा। ।
इस समय चीनी का उत्पादन सर्वोच्च स्तर पर है। लगातार निर्यात के चलते चीनी Sugar का भंडार कम हो रहा है। इससे कीमतों में तेजी आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर यही हालात रहे तो त्योहारी मौसम में देश में चीनी की कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
देश की चीनी मिलों ने अभी तक 70 लाख टन निर्यात के लिए करार किया गया है। ऐेसे में इसे 80 लाख टन तक सीमित करने से मई वाले मौसम में अपने आप निर्यात पर रोक लग जाएगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved