
प्रदेश में एक साल में छह नाईजीरियन पकड़ाए
इंदौर। साइबर सेल (cyber cell) की उज्जैन यूनिट ने कल उज्जैन की एक महिला से 67 लाख की ठगी में दिल्ली से दो नाईजीरियन (Nigerian) सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में इस साल साइबर सेल (cyber cell) की टीम इंदौर-भोपाल (Indore-Bhopal) में दो-दो नाईजीरियनों (Nigerian) को पकड़ चुकी है। बताते हैं कि देशभर की जेलों में एक हजार नाईजीरियन (Nigerian) बंद हैं, जो स्टूडेंट या फिर बिजनेस वीजा (business visa) लेकर आते हैं और फिर यहां गायब होकर ठगी करते हैं।
एसपी (साइबर सेल) जितेंद्रसिंह ने बताया कि उज्जैन की एक महिला के साथ 67 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। ठग ने महिला से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर भारत आकर उससे शादी का वादा किया। बाद में साथ में महंगे गिफ्ट, कस्टम ड्यूटी और टैरेरिस्ट क्लीयरेंस के नाम पर 20 खातों में यह पैसा जमा करवा गया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद दिल्ली से दो नाईजीरियन किश्चियन एडीके और फौजा ओमन को गिरफ्तार किया है। उनको खाते उपलब्ध करवाने वाले मोहनसिंह और सोहनसिंह को भी पकड़ा है। बड़ी संख्या में नाईजीरिया से ये लोग वीजा लेकर आते हैं, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद गायब हो जाते हैं और अवैध रूप से दिल्ली में रहते हैं। इंदौर में एक विधवा महिला से 60 लाख और मंडीदीप भोपाल के एक उद्योगपति से 60 लाख की ठगी में इस साल ही साइबर सेल ने चार नाईजीरियन को पकड़ा, जो इंदौर और भोपाल की जेल में बंद हैं।
एसपी ने बताया कि बड़ी संख्या में नाईजीरिया से ये लोग वीजा लेकर आते हैं, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद गायब हो जाते हैं और अवैध रूप से दिल्ली में रहते हैं। इंदौर में एक विधवा महिला से 60 लाख और मंडीदीप भोपाल के एक उद्योगपति से 60 लाख की ठगी में इस साल ही साइबर सेल ने चार नाईजीरियन को पकड़ा, जो इंदौर और भोपाल की जेल में बंद हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved