सुबह 6 बजे से भरतपुरी और नागझिरी चौराहे पर 60 बसों की फिटनेस चेक की-ऑक्सफोर्ड स्कूल की दो बसों के फिटनेस निरस्त किए
उज्जैन। आरटीओ और उनकी टीम ने आज सुबह 6 बजे से स्कूल बसों का औचक निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया ढाई घंटे तक चले इस चैकिंग अभियान में 60 बसों के फिटनेस चेक किए गए। देवास और इंदौर रोड पर सबसे अधिक निजी स्कूल हैं जिनमें बसें बच्चों को आने जाने में इस्तेमाल की जाती है, इनमें से कई स्कूलों में अनफिट बसें चल रही है। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी और कोर्ट के भी निर्देश थे।
इसी के चलते आज सुबह 6 बजे आरटीओ संतोष मालवीय और उनके साथ उडऩ दस्ते के निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों की टीम ने पहले भरत पूरी चौराहे और बाद में नागझिरी चौराहे पर स्कूल जाने वाली बसों की चैकिंग की ढाई घंटे की। इस अभियान में 60बसों को चेक किया गया जिनमें दो बसों के फिटनेस खराब पाए गए। यह बसें ऑक्सफोर्ड जूनियर कालेज की थी। इन बसों के फिटनेस निरस्त कर दिए गए हैं और भविष्य में स्कूल संचालकों को इन्हें नहीं चलाने की चेतावनी दी गई है, वहीं जिन बसों में महिला केयरटेकर और अन्य संसाधन नहीं पाए गए। उन बच्चों को आज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। भविष्य में यदि फिर से यह कमी पाई गई तो संबंधित स्कूल संचालक और बस चालक पर कार्रवाई होगी। आरटीओ मालवीय ने बताया कि स्कूल बसों के फिटनेस जांचने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Share:
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1 हजार का पुलिस बल लगेगा-मंदिर के आसपास टेन्ट लगाए उज्जैन। परसो 25 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा शुरु होने जा रही है। इससे पहले पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर के आसपास पुलिस बल लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं को […]
कई जानकारियों के साथ दिल्ली लौटा दल… रिजल्ट अच्छे आए तो उज्जैन को मिलेगा पुरस्कार उज्जैन। नगर निगम स्वच्छता सर्वे में नंबर वन आने की दौड़ में इस बार भी शामिल हुआ है। एक हफ्ते का स्वच्छता सर्वे भी निपट गया और दिल्ली से आया दल कई जानकारियों के साथ लौट गया है। अब परिणामों […]
गंभीर नदी से चिंतामण थाना पुलिस ने शव बरामद किया-6 माह पहले विवाह हुआ था उज्जैन। आत्महत्या और स्वयं की जान लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा परेशान लोग सुसाईड कर रहे हैं। कल भी एक लाश पुलिस ने बरामद की है और परिजनों से पूछताछ की गई। अभी तक सैकड़ों लोग कोरोना […]
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने किया महाकाल का अभिषेक पूजन -ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की उज्जैन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच कल इंदौर में खेला जाएगा। इससे पहले आज सुबह टीम इंडिया के कई खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे तथा महाकाल दर्शन किए। मीडिया से चर्चा में […]