जबलपुर। ग्वारीघाट थाने में श्रीमती नेहा सिंह चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी पुरानी पीपी कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 12:30 बजे वह घर पर थी। उसके मम्मी पापा घर पर सो रहे थे। भाई निखिल सिंह राजपूत घर के बाहर आंगन में बैठा था तभी एक मोटर सायकल से ग्वारीघाट निवासी टिल्ला एवं रमाकांत दुबे उर्फ बबलू पंडित तथा एक अन्य मोटर सायकल से पारस बेन आये। तीनेां एक होकर उसके घर के दरवाजे पर और आंगन में पत्थर फैंकते हुये घर में घुस आये। उससे रमकांत दुबे उर्फ बबलू पंडित शराब पीने के लिये 500 रूपयें मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो गाली-गलौज कर किचिन में तोडफ़ोड़ करने लगा। इसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Share:Related Articles
आसमान पर चक्कर लगाकर लौटे विमान
जबलपुर के यात्रियों को बनारस में उतारा गया, यात्रि हुए हालाकान जबलपुर। शहर में शुक्रवार रात से जारी तेज बारिस के कारण खराब हुए मौसम ने हवाई यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। दरअसल दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाईट खराब मौसम के कारण आसमान पर चक्कर लगाती रहीं और रनवे में पानी होने के […]
वादा खिलाफी को लेकर पदयात्रा में आप भी आएं मेरे साथ: विनय सक्सेना
फ्लाईओवर की खामियों को लेकर आंदोलन करने वाले पहले जनप्रतिनिधि जबलपुर। शासन की वादाखिलाफी और विकास के नाम पर शहर में कराए जा रहे अनियोजित निर्माण कार्यो में हो रही धांधली के खिलाफ कल बुधवार को विधायक विनय सक्सेना द्वारा एक पदयात्रा निकाली जा रही है। जनता को राहत दिलाने के मूल उददेश्य से की […]
डॉक्टर की आत्महत्या का मामला शहर में गरमाया
मेडिकल में दो घंटे नहीं हुआ पीएम, काली पट्टी बांधकर किया विरोध जबलपुर। राजस्थान के दोसा में एक मरीज की मौत के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ 302 लगाकर अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। जिसके बाद डॉक्टर ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की आग की तपिश अब जबलपुर तक पहुंच […]