img-fluid

अध्यक्षों के दावेदारों को संगठन के सामने करानी होगी पार्षद और सदस्यों की परेड

July 24, 2022

  • भाजपा में नगर परिषद, जिला और जनपद अध्यक्षों के लिए कई दावेदार उतरे

भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकायों के साथ-साथ जनपद एवं जिला पंचायतों में भी भाजपा समर्थक ज्यादा सदस्य चुनकर आए हैं। ऐेसे में पंचायतों के साथ-साथ निकायों में भी एक से ज्यादा भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश कर दी है। भाजपा नेताओं के बीच बढ़ती गुटबाजी को खत्म करने के लिए संगठन ने सभी पंचायत एवं निकायों के लिए पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं। जिन पंचायत एवं निकायों में भाजपा के एक से ज्यादा दावेदार सामने आते हैं तो उन्हें चुनाव से पहले अपने-अपने समर्थक में पार्षद एवं सदस्यों की परेड करानी होगी। जिसके साथ ज्यादा सदस्य और पार्षद आएंगे, वही पार्टी की ओर से अध्यक्ष का दावेदार होगा।
नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव परिणाम के बाद 26 जुलाई से जनपद, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के निर्वाचन का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका, नगर परिषद और नगरीय निकायों के अध्यक्षों का चुनाव भी होना है। राज्य निवार्चन आयोग ने जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी है। जिसके तहत 26 जनवरी से यह सिलसिला शुरू होगा और 30 जून तक प्रदेश की सभी जनपद एवं जिला पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को फरमान जारी किया है कि नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम की घोषणा से 15 दिन के भीतर परिषद अध्यक्षों के भी चुनाव करा लिए जाएं। ऐसे में संभावना है कि 5 अगस्त से पहले सभी निकायों में भी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का निर्वाचन हो जाएगा। हालांकि पंचायत एवं निकायों के अध्यक्षों के लिए पार्षदा एवं सदस्यों की बाड़ेबंदी चल रही है। पार्षद एवं सदस्यों की खरीद-फरोख्त के खबरें भी सामने आ रही है। साथ ही अपहरण एवं बंधक बनाने और अचानक गायब होने की खबरें भी सियासी गलियारों में तैर रही हैं। हालांकि कांगे्रस एवं भाजपा दोनों ही एक दूसरे पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगा रहे हैं।


भाजपा ने निकाला यह फार्मूला
प्रदेश संगठन महामंत्री भगवान दास सबनानी ने बताया कि नगरीय निकाय में नगर पालिका और नगर परिषदों में कांगे्रस पूरी तरह से साफ हो चुकी है। 90 फीसदी से ज्यादा निकायों में भाजपा की परिषद बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ निकायों में और कुछ जिला पंचायत एवं जनपदों से यह जानकारी आई है कि भाजपा के एक से ज्यादा नेता ही अध्यक्ष के लिए दोवदारी कर रहे हैं। सभी पंचायत एवं निकायों के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पर्यवेक्षक हर निकाय एवं पंचायत में नेताओं से चर्चा के बाद एक ही दावेदार तय करेंगे। सबनानी ने कहा कि जिन सीटों पर एक से ज्यादा दावेदार हैं, उन्हें पर्यवेक्षक के सामने साबित करना होगा कि उसके समर्थन में कितने पार्षद और सदस्य हैं। जिसके साथ संख्या ज्यादा होगी, वही अध्यक्ष के लिए चुनाव जाएगा।

400 से ज्यादा नेताओं को बनाया पर्यवेक्षक
भाजपा ने निकाय एवं पंचायतों के अध्यक्ष निर्वाचन के लिए करीब 400 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। पार्टी ने बाकायदा लंबी मंत्रणा के बार हर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

Share:

  • अब उपभोक्ता ई-दाखिल करा सकेंगे ई-शिकायत, जल्द होगी सुनवाई

    Sun Jul 24 , 2022
    राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ने कहा समय-सीमा में होगा निराकरण भोपाल। राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शान्तनु एस केमकर ने कहा है कि उपभोक्ता आयोग पुराने प्रकरणों पर प्राथमिकता से सुनवाई करें। साथ ही नवीन प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से किया जायें। अब उपभोक्ता शिकायतों को ई-दाखिल करा सकेंगे। शिकायतों का समय-सीमा और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved