
भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित सैफिया कॉलेज ग्राउंड की बाउंड्री किनारे इसी साल तीस जनवरी को महिला का शव मिला था। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। शहर में स्मार्ट पुलिसिंग के दावे करने वाले अधिकारी हत्यारों को पकडऩा तो दूर, शव की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। दावे किए जा रहे हैं कि इस मामले में अब तक करीब सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। आस पास की बस्तियों में रहने वाले तमाम लोगों को महिला के फोटो दिखाए जा चुके हैं। प्रदेश भर के तमाम थानों में मृतका की फोटो भेजी जा चुकी है। इसके बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में एक दर्जन से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई थी। घटना के समय के पास पास संदेहियों की कार घटना स्थल के पास से गुजरी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी कई लोगों से पूछताछ की जा चकी है।
यह है मामला
कोहेफि जा थाना पुलिस ने 30 जनवरी की सुबह सैफि या कालेज के मैदान से एक महिला का शव बरामद किया था। महिला के सिर में चोट का गंभीर निशान पाया गया था। शव की तलाशी के दौरान पुलिस को ऐसा कु छ भी नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान हो सके। महिला के सीधे हाथ की कलाई में कन्नू-अनीता नाम लिखा था। कोहेफि जा थाना पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे अहमदाबाद पैलेस के पास सैफि या कालेज के मैदान में एक महिला का शव पड़ा मिला था। शव एक दीवार के सहारे टिका हुआ था। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से काफ ी खून बह गया था। करीब 25-30 वर्ष की महिला का रंग सांवला था। उसने लाल, हरे, सफेद रंग की धारियों वाला हाफ स्वेटर पहना हुआ था। उसके ऊपर उसने लाल रंग की कपड़े की जैकेट भी पहन रखी थी।
कोहेफि जा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि मृतका के फ ोटो और हुलिए की जानकारी राजधानी के अलावा आसपास के सभी जिलों के थानों को भेजी गई है। हालांकि तमाम प्रयास करने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि मरने वाली महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। इस मामले में करीब सौ से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है। आस पास की सभी बस्तियों में महिला का फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी कई लोगों से पूछताछ की गई थी। अब तक हत्यारों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved