img-fluid

गुजरात की 37 विधानसभाओं को संभालेंगे मप्र के भाजपाई

September 03, 2022

  • मप्र भाजपा की तरफ से नेताओं को सौंपी गई क्षेत्रवार जिम्मेदारी

भोपाल। गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। प्रदेश को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर विभिन्न राज्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जिसमें मध्य क्षेत्र की 37 विधानसभाएं मध्यप्रदेश के हिस्से में आईं। यहां की कमान प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती संभालेंगे। 100 से अधिक नेताओं की इसमें ड्यूटी लगाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कर्मभूमि गुजरात भले ही भाजपा का गढ़ हो, लेकिन संगठन वहां होने वाले विधानसभा चुनाव हलके में नहीं ले रहा। चुनाव में समय है, लेकिन अभी से बारीक मैनेजमेंट शुरू कर दिया गया है ताकि जमीनी तौर पर पार्टी मजबूत रहे ताकि पिछली बार से अधिक सीटें आए। गुजरात भाजपा ने चुनावी दृष्टि से प्रदेश को अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया है। उसके हिसाब से सभी प्रदेशों के नेताओं को काम पर लगाया जा रहा है।

दीपावली बाद पूर्णकालिक तैनाती
चुनाव में जिन भी नेताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है, उनकी सूची तैयार करके जिराती प्रदेश भाजपा को सौंपेंगे। वहां से गुजरात संगठन से होते हुए गृहमंत्री शाह तक जाएगी। बकायदा चुनाव में लगने वाले नेताओं का परिचय भी लिखा जा रहा है कि उन्हें किस योग्यता के चलते लगाया गया। सभी को पहले चरण में अपने प्रभार क्षेत्र में चार दिन के लिए जाना होगा। दशहरे के आसपास 15 दिन की ड्यूटी रहेगी तो बाद दीपावली के बाद पूर्ण कालिक रूप में काम करना है। जब तक चुनाव नहीं हो जाते, तब तक उन्हें क्षेत्र नहीं छोडऩा है।


100 से अधिक नेता तैनात
मध्यप्रदेश के जिम्मे मध्य क्षेत्र आया है, जिसमें वडोदरा नगर, वड़ोदरा ग्रामीण, महिसागर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद और आणंद जिले हैं। इनमें कुल 37 विधानसभाएं हैं। मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से मध्य क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को बनाया गया। वे ग्वालियर संभाग के प्रभारी भी हैं, जो किसी कुरुक्षेत्र से कम नहीं है। क्षेत्र का हर नेता बड़ा है, जिनको साधकर संगठन का काम कराना आसान नहीं है लेकिन जिराती अच्छे से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लगातार दौरे करके पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी ये तपस्या देखकर प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। उनके साथ सह प्रभारी की भूमिका श्याम महाजन निभाएंगे। पूर्व में गुजरात चुनाव में सुमित्रा महाजन, कृष्णमुरारी मोघे और कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता मैनेजमेंट संभालने जाते रहे हैं। जिराती को मौका दिया जाना बड़ी बात है। जिला व विधानसभा में भी बांटेंगे काम -गुजरात चुनाव को लेकर बहुत ही बारीकी से रणनीति बनाई गई है। सात जिलों के प्रभारी व सह प्रभारी बनाए जाएंगे। उसके बाद 37 विधानसभाओं में भी ऐसी ही नियुक्ति होंगीं। इसको लेकर 100 से अधिक नेताओं के नाम निकाले गए हैं। एक नियुक्यि संगठन को जानने वालों की होगी तो दूसरी सांसद, विधायक या पूर्व सत्ताधारियों की हो रही है। कुल मिलाकर 100 से अधिक नेताओं को काम पर लगाया जाएगा।

Share:

  • चीतों को लाने के लिए बन रहा नया हेलीपैड

    Sat Sep 3 , 2022
    पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही लोगों को अफ्रीकी चीते देखने मिलेंगे। प्रदेश में चीतों को लाने की तैयारियां जोरों शोर से जारी हैं। श्योपुर में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिनमें से दो पर अफ्रीकी चीतों की एंट्री होगी जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved