
उज्जैन। शहर के यातायात को सुधारने के लिए लगातार प्रयास के यातायात पुलिस रोज दावे कर रही है। बावजूद इसके पूरे शहर में ऑटो, मैजिक से लेकर यात्री बस वाले नियम नहीं मान रहे हैं। सवारी नजर आते ही बीच सड़क में वाहन रोक रहे हैं। सिग्नल पर रेड लाईट के नियम भी दिन रात तोड़ रहे हैं। यातायात पुलिस और आरटीओ का कहना है कि अभी त्यौहारों के दौरान नियम तोडऩे वाले लोक परिवहन वाहनों की चैकिंग की जा रही है। शहर में आम दिनों में ही लोक परिवहन में लगे ऑटो, मैजिक, ई-रिक्शा से लेकर यात्री बस चालकों द्वारा यातायात के नियम नहीं माने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को यात्री बसों की मनमानी को लेकर है। लोगों ने कहा है कि इसके अलावा शहर की जीवनरेखा मानी जानी वाली ऑटो, मैजिक, ई-रिक्शा जैसे अन्य लोक परिवहन के चालक सवारियां बैठाने के लिए ना केवल एकाएक बीच सड़क पर ब्रेक लगा देते हैं, बल्कि सवारियां उतारने के लिए कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved