img-fluid

मध्य प्रदेश की जेलों में क्षमता से 64 फीसदी ज्यादा कैदी भरे

November 03, 2022

भोपाल। प्रदेश में अपराध का ग्राफ कितना बढ़ रहा है, इसका अंदाजा जेलों कैदियों की संख्या से भी लगाया जा रहा है। मौजूदा स्थिति में मप्र की जेलों में क्षमता से 64 प्रतिशत ज्यादा कैदी भरे हैं, जबकि तीन साल पहले यह आंकड़ा 52 प्रतिशत था। पिछले वर्षों में कैदियों की संख्या में तो वृद्धि हुई पर उस अनुपात में जेलों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। अब इंदौर, छिंदवाड़ा और दतिया में क्षमता बढ़ाने के लिए नई जेल बनाई जा रही हैं, पर इनसे भी दो हजार 372 कैदियों को रखने की क्षमता ही बढ़ पाएगी। जबकि नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और उज्जैन में खुली जेल भी बना रही है। सभी जगह 20 कैदियों को रखने की क्षमता रहेगी। 38 जेलों में दो-दो बैरक बढ़ाई जा रही हैं। एक बैरक में 10 कैदी रहते हैं। इस तरह 760 कैदियों की क्षमता बढ़ जाएगी।
जेल मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की केंद्रीय जेल, जिला जेल, खुली जेल और उप जेलों की क्षमता 29 हजार 361 है, जबकि 48 हजार 139 कैदी रखे गए हैं। जेलों में रखे कैदियों में से 57 प्रतिशत विचाराधीन और बाकी दंडित हैं। रिपोर्ट के अनुसार महिला बंदी आवास क्षमता 1916 है, जबकि 1878 कैदी हैं। यानी, महिला बंदियों की संख्या क्षमता से कम ही है। जेल महानिदेशक अरविंद कुमार के अनुसार तीन जेलों में कैदियों को रखने की क्षमता बढ़ाई जा रही हैं। तीन नई खुली जेल बनाने का काम चल रहा है। इसके अलावा बैरक भी बढ़ाई जा रही हैं।



इसी महीने शुरू होगी खुली जेल
नरसिंहपुर में खुली जेल तैयार हो चुकी है, इसे इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। उज्जैन में खुली जेल बनाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, जबकि छिंदवाड़ा में बनाने का काम चल रहा है। अभी प्रदेश में छह खुली जेल हैं, इनके शुरू होने के बाद नौ हो जाएंगी।

जलों की बढ़ाई जा रही है क्षमता
इंदौर के केंद्रीय जेल की क्षमता अभी 1203 कैदी रखने की है,पर दो हजार 704 को रखा गया है। यहां नया भवन बनाया जा रहा है, जिससे तीन हजार 41 कैदियों को रखा जा सकेगा। यह भवन बनाने का काम 2005 से चल रहा है। तीन बार निर्माण एजेंसी बदली जा चुकी है। भवन बनने में अभी कम से कम दो वर्ष और लग जाएंगे। 209 करोड़ रुपये से भवन बनाया जा रहा है। छिंदवाड़ा जेल की क्षमता अभी 450 कैदियों की है। 127 करोड़ रुपये से नया भवन बनाया जा रहा है। इसके बाद आठ सौ कैदी रखे जा सकेंगे। अभी 30 प्रतिशत काम ही हो पाया है। नया भवन बनाकर दतिया जेल की क्षमता 195 से बढ़ाकर 379 की जानी है, पर अभी भवन बनाने का काम ही शुरू नहीं हुआ है।

Share:

  • सीनियर पीआरओ मनोज कुमार द्विवेदी को मिलेगा राजेन्द्र जोशी स्मृति अवार्ड

    Thu Nov 3 , 2022
    मनोज कुमार द्विवेदी के चेहरे पे आपको हमेशा मुस्कान तैरती मिलेगी। अपनी रोबीली लेकिन शाइस्तगी भरी आवाज़ से ये सभी का दिल जीतने का हुनर रखते हैं। कुल मिलाके मनोज भाई को हम एक मॉडल पब्लिक रिलेशन अफसर कह सकते हैं। आप मप्र मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल में सीनियर पब्लिक रिलेशन अफसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved