
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने वाराणसी को गंगा विलास की सौगात दी. पीएम ने क्रूज को हरी झंड़ी दिखाई. यह क्रूज डिब्रूगढ़ तक 3200 किलो मीटर का सफर क्रूज करेगा. जोशीमठ त्रासदी में प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड सरकार ने नई मदद का ऐलान किया है. राज्य सरकार ने ऐलान करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को 950 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे. वहीं सरकार खाने के लिए प्रति व्यक्ति को 450 की मदद देगी. दिल्ली के कंझावला केस में 11 पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है. अंजलि केस में लापरवाही को लेकर तैनात पुलिस के जवानों के खिलाफ एक्शन हुआ है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved