
गंजबासौदा। ग्राम डफरयाई निवासी कृषक गजराज सिंह कृिष उपज मण्डी में अपनी फसल बेचकर आए थे। उन्होंने त्योंदा रोड स्थित सपना पेट्रोल पंप के सामने अपनी बाइक खड़ी की और किराने का सामान खरीदने लगे। इसी दौरान बाइक पर 2 लाख 24 हजार रुपए से भरा थैला लटका हुआ था। जिसे मौका देखकर एक अज्ञात युवक पलक झपकते ही बाइक से उठाकर पास ही खड़ी अपनी बाइक से लेकर भाग खड़ा हुआ। जब किसान वािपस आया तो उसने बाइक पर नोटों से भरा थैला गायब देखा तो आसपास खोजबीन करने लगा। इस दौरान नागरिकों तुरंत सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास खोजबीन की लेिकन नोटों से भरा थैला कहीं नजर नहीं आया। जिसके बाद पास में लगे सीसी टीव्ही कैमरों की जांच की तो उसमें पता चला कि एक युवक बाइक पर लटका रुपयों से भरा थैला लेकर चंपत हो गया है। पुलिस ने फरियादी किसान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और सीसी टीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में टीआई केएस मुकाती का कहना है कि मामला दर्ज कर फुटेज में नजर आ रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।
फोटो 2
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved