मुंबई (Mumbai)। शाहरुख़ खान (SRK) की आगामी फिल्म ‘पठान’ के लिए एक और बुरी खबर सामने आयी है। बॉयकॉट गैंग (Boycott Gang) के लगातार उनकी फिल्म को फ्लॉप कराने की कोशिश के बाद अब खबर सामने आयी है कि उनकी फिल्म ‘पठान’ के रिलीज़ से कुछ दिन पहले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से रिलीज़ करेंगे। विवेक ने इस खबर का खुलासा अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई फिल्म एक साल में दो बार रिलीज़ हो रही है।बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ पिछले साल 11 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी। 25 करोड़ से भी कम की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।
शाहरुख खान 4 साल बाद ‘पठान’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी यह फिल्म इसी महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स और अखण्डा’ जैसी फिल्में उनकी इस मेहनत पर पानी फेर सकती है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसलिए उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved