
पिछले वर्ष 57 हजार करोड़ का घाटा
भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी विकास योजनाओं को गति देने के लिए सरकार ने एक बार फिर 15 वर्षों के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इसके पहले 2022 में सरकार बाजार से 14 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। सरकार का कहना है कि लिया जा रहा कर्ज प्रदेश के विकास में लगाया जाएगा, इससे परियोजनाओं के कार्य में तेजी आएगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2022 में सरकार ने 57 हजार करोड़ रु. के राजस्व का घाटा हुआ था। उधर लगातार कर्ज लेने पर विपक्ष ने सरकार की कड़ी आलोचना की है और कहा कि शिवराज सरकार ने पूरे प्रदेश की जनता को कर्ज में झोंक दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved