img-fluid

अज्ञात शवों के मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप

April 20, 2023

ओबेदुल्लागंज। नगर में पिछले तीन दिनों से नगर के आसपास अलग अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिल रहें है। जिनकी उम्र लगभग 35 से 40 के दरम्यान है। जिनकी शिनाख्त होना अभी बाकी है। पिछले तीन दिनों से नगर में अज्ञात शवों के मिलने से आमजन में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। हॉल ही में 16 अप्रैल को खिल्लीखेडा के ब्रिज के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था, दूसरा शव बरखेड़ा रोड़ एक ढाबे के पीछे रेलवे ट्रेक पर खंबा नंबर 799/23 के किनारे जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष, और अब तीसरा शव ओबेदुल्लागंज के रेहटी रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास एक खेत में मिला। शव दो तीन दिन पुराना है। शव से बदबू आ रही थी।



घटना स्थल पर टी आई संदीप चौरसिया और उनकी टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। एवं शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात शवों के मिलने से पुलिस भी हैरान है। पुलिस एक शव की तफ्तीश में जुटती है। तो दूसरी घटना सामने आ जाती है। तीन दिन पहले भी महावीर कॉलोनी में एक महिला ने अपने दुपट्टे से घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस प्रकार की घटनाओं का क्रम रूक नहीं रहा पुलिस सभी अज्ञात शवों का वीएम कर तफ्तीस में जुटी।

इनका कहना है
अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम कर शवों की सिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है।
संदीप चौरसिया, टी आई ओबेदुल्लागंज

Share:

  • देश की पहचान बनेगा बुधनी का खिलौना चरखा

    Thu Apr 20 , 2023
    जी-20 सम्मेलन में विदेशी डेलीगेटस को करेंगे भेंट सीहोर, कपिल सूर्यवंशी जिले के बुधनी क्षेत्र के जंगलों में पाई जाने वाली दूधी लकड़ी से बनने वाले खिलौनों की पहचान प्रदेश के साथ देशभर में है, एक जिला एक उत्पाद योजना में इसे शामिल कर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास भी मध्य प्रदेश सरकार कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved