img-fluid

‘The Kerala Story’ का जलवा जारी, जानिए अभी तक की कमाई

May 14, 2023

मुंबई (Mumbai)। ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) रिलीज होने से पहले से ही चर्चा में है। अब रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर तूफान मचा दिया है। फिल्मकार विपुल अमृतलाल की फिल्म ”द केरल स्टोरी” (The Kerala Story) इस समय चर्चा में है। इस फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। हालांकि फिल्म को लेकर जारी विवाद अभी थमा नहीं है। एक तरफ फिल्म को लेकर विवाद है और दूसरी तरफ फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई है। खुलासा हुआ है कि फिल्म ने आठ दिनों में अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है।



  • फिल्म द केरला स्टोरी को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तरह दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये कमाए और सातवें दिन तक 81.36 करोड़ रुपये बटोरे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन 12 करोड़ रुपये बटोरे हैं और कुल मिलाकर फिल्म ने 8 दिनों में 93.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    ‘द केरला स्टोरी’ में एक्ट्रेस अदा शर्मा की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म केरल की 4 लड़कियों की कहानी बताती है, जिनका पहले इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए ब्रेनवॉश किया जाता है, फिर ब्लैकमेल किया जाता है और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये क्लब में पहुंच जाएगी।

    Share:

  • TMKOC: असित मोदी का सपोर्ट कर रहे आत्माराम पर भड़कीं ''रोशन सोढ़ी''

    Sun May 14 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। सीरियल ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” (“Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma”) एक बार फिर विवादों में फंस गया है। इस सीरियल में ”रोशन सोढ़ी” (Roshan Sodhi) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री-बंसीवाल ने सीरियल छोड़ने के साथ ही शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved