
नलखेडा। नलखेडा के समीप लसुलडिया (केलवा) जोड़ पर बोलेरो व टैक्टर ट्रॉली की भिडंत हो जाने से दो लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि लगभग 9 बजे आमला से नलखेडा की ओर आ रही बोलेरो जीप बीच रास्ते मे खड़ी टैक्टर ट्रॉली में जा घुसी व पलटी खा गई। जिसकी चपेट में वहाँ खड़ा एक बाइक सवार आ गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 के पायलट इस्लाम मंसूरी व प्रधान आरक्षक रामकुमार शर्मा मौके पर पहुँचे व 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को शासकीय चिकित्सालय नलखेड़ा पहुँचाया गया। जहां से बाइक सवार मुकेश पिता रामचंद्र निवासी सेमलखेड़ी उम्र 40 को गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार हेतु रेफर किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved