
नागदा। परिवहन विभाग द्वारा लागू किए जा रहे नियमों में सख्ती पर वाहन चालकों का विरोध है। शुक्रवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद शनिवार को वाहन चालकों ने नए बस स्टैंड पर बैठक करके अगले आंदोलन की रुपरेखा बनाई। इसके तहत साल के पहले दिन वाहन चालक लाल गेट पर प्रदर्शन करके नियमों में सख्ती को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक के बाद वाहन चालकों ने नारेबाजी भी की।
परिवहन विभाग द्वारा लागू किए जा रहे नियमों में दंड के प्रावधान को लेकर वाहन चालकों में विरोध है। वाहन चालकों का मानना है कि अधिकतम अर्थ दंड दस लाख व अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए उचित है। मगर सामान्य वाहन चालक के लिए अनुचित है। वाहन चालकों ने तर्क दिया कि नियम में यह भी है कि वाहन से दुर्घटना होने पर चालक को ही घायल को अस्पताल पहुँचाना होगा। मानवीय आधार पर चालक वैसा कर भी लेगा, मगर भीड़ की पिटाई का शिकार हो जाएगा तो उसके लिए नियम भी तय करना चाहिए। नागदा से महिदपुर, उज्जैन, रतलाम रुट पर लगभग 100 से ज्यादा बसें चलती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved