img-fluid

क्या Paytm ने की मनी लॉन्ड्रिंग? बैठ सकती है ED की जांच!

February 03, 2024

नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) की मुश्किल कम नहीं हो रही है. पहले आरबीआई ने बैन लगाने का आदेश दिया था. अब कंपनी के ऊपर ईडी ने भी नजर बनानी शुरू कर दी है. समाचार एजेंसी के अनुसार, रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा (Revenue Secretary Sanjay Malhotra) ने कहा कि अगर फंड की हेराफेरी का कोई नया आरोप पाया जाता है या अगर आरबीआई द्वारा पेटीएम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई नया आरोप लगाया गया है, तो उसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जाएगी. बता दें कि इससे पहले शनिवार को एक दूसरी समाचार एजेंसी ने बताया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगले महीने की शुरुआत में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस खत्म करने पर विचार कर रहा है.

सूत्रों का हवाला देते हुए, समाचार एजेंसी ने कहा कि आरबीआई पहले डिपॉजिटर्स की सुरक्षा करना चाहता है और 29 फरवरी की समय सीमा के बाद कार्रवाई कर सकता है. अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट्स या डिजिटल पेमेंट वॉलेट का इस्तेमाल करने से रोकना होगा. सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प वाली पेटीएम पिछले कुछ समय से रेगुलेटर के निशाने पर है, इसके लोकप्रिय पेमेंट ऐप और इसकी बैंकिंग ब्रांच के बीच संदिग्ध लेनदेन के बारे में पिछले दो वर्षों में कई चेतावनियां आरबीआई द्वारा दी गई हैं. अभी हाल ही में RBI ने पेमेंट बैंक के अधिकांश बिजनेस पर बैन करने का आदेश जारी किया था, जिससे करोड़ों की संख्या में यूजर्स प्रभावित होंगे.

  • कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम मामले को लेकर एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पेटीएम आदेश का अनुपालन करने के लिए कदम उठा रहा है और यह दूसरे बैंक के साथ काम करेगा. वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से बात करते हुए पेटीएम फाउंडर ने कहा कि वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) और पेटीएम पहले से ही नोडल अकाउंट्स को दूसरे बैंकों में शिफ्ट करने का काम कर रही है.

    विजय ने कहा कि RBI द्वारा हमें (Paytm) अलग से कोई डिटेल्स नहीं भेजी गई हैं. पेटीएम इसे केवल एक स्पीड बंप मानता है. मगर हम बैंकों की पार्टनरशिप में विश्वास करते हैं और हम अगले कुछ दिनों में इसे देख पाएंगे. प्रेसिडेंट और COO भावेश गुप्ता ने कहा कि कंपनी कई अन्य पार्टनर्स के साथ काम कर रही है. इक्विटी और इंश्योरेंस एरिया की बात करें तो उन्होंने बताया कि RBI के फैसले का इस पर असर नहीं होगा क्योंकि दोनों स्वतंत्र रूप से काम करते हैं.

    Share:

  • 5 समन पर हाजिर नहीं हुए केजरीवाल तो कोर्ट पहुंची ED, 7 फरवरी को होगी सुनवाई

    Sat Feb 3 , 2024
    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार सख्त होता जा रहा है. जांच एजेंसी की ओर से अब तक भेजे गए 5 समन के बावजूद पूछताछ के लिए नहीं आने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया (knocked on the door of the court) गया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved