
इंदौर. मध्य प्रदेश (MP) के चर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाला ( nursing college scam) केस में इंदौर (Indore) के 9 डॉक्टरों (9 doctors) की भी विभागीय जांच होगी. फिलहाल एमजीएम मेडिकल कॉलेज (MGM Medical College) में सभी डॉक्टर पदस्थ हैं. दोषी पाए जाने पर निलंबन की प्रक्रिया भी हो सकती है.
9 डॉक्टरों में डॉ. आकाशरादित्य शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत, डॉ उमा प्रीवल, डॉ. संजय कुमार महाजन, डॉ हिल्दा डेविड, डॉ रेखा मशानी, डॉ टीना नप्थेल, डॉ भावना कन्नोजिया और डॉ कृष्णा पिल्लई शामिल हैं. बता दें कि पहली बार चिकित्सा शिक्षा विभाग इंदौर के इतने डॉक्टर्स की विभागीय जांच होगी. 3 से 15 दिनों के अंदर कार्रवाई होने की संभावनाएं जताई जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved