
ताइपे। चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच जमीन को लेकर जंग जारी है। चीन लगातार ताइवान के क्षेत्र को अपना बताता आया है और किसी भी हाल में वहां कब्जा करना चाहता है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) का कहना है कि चीन ने एक बार फिर से उसके क्षेत्र में घुसपैठ (Infiltration) की है। बताया गया है कि ताइवान की हवाई सीमा के आस पास चीन के 28 लड़ाकू विमान देखे गए हुए। इनमें से 22 लड़ाकू विमान (22 Chinese fighter jets) ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए। इसके अलावा ताइवान के जल क्षेत्र में चीन के 10 नौसेनिक जहाज देखे गए। साथ ही बताया गया है कि शुक्रवार सुबह छह बजे से लेकर शनिवार सुबह छह बजे ताइवान में चीन की घुसपैठ देखी गई।
ताइवान को लगातार उकसा रहा है चीन
बीते कुछ महीनों में यह देखने को मिल रहा है कि चीन द्वारा लगातार ताइवान को उकसाया जा रहा है। चीन के ताइवान के चारों और अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाया है। ताइवान के हवाई और समुद्री जल क्षेत्र के आसपास चीन की घुसपैठ भी बढ़ती जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को ही ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि पीएलएल के 18 लड़ाकू विमान और नौ नौसैनिक विमान ताइवान की सीमा के आसपास देखे गए थे। इनमें से 12 लड़ाकू विमानों ने जल सीमा की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए।
वर्ष 1949 से ताइवान स्वतंत्र रूप से शासन कर रहा है। हालांकि, चीन लगातार ताइवान को अपना क्षेत्र बताता आया है। चीन हर हाल में ताइवान को अपने क्षेत्र में शामिल करना चाहता।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved