नई दिल्ली। दिसंबर का महीना आ चुका है और ईसाइयों के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस (Christmas) के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। क्रिसमस का बच्चों को खासकर इंतजार रहता है। सांता क्लॉस आते हैं और गिफ्ट देकर चले जाते हैं। इतने साल में आजतक किसी ने भी सांता क्लॉस (Santa Claus) का असली चेहरा नहीं देखा। वैज्ञानिकों ने क्रिसमस से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। मौत के 1700 साल बाद पहली बार सांता क्लॉस का असली चेहरा सामने आया है। वैज्ञानिकों की टीम ने असली और सबसे पहले सांता क्लॉस का चेहरा बनाया है।
आज हम खासकर बच्चे सांता क्लॉस का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
उन्होंने कहा कि रिसर्च टीम के चीफ सिसरो मोरेस ने कहा कि निकोलस के चेहरे को “मजबूत और कोमल” दोनों का रूप दिया गया है। मोरेस सांता क्लॉस का चेहरा रिकंस्ट्रक्ट करने वाली वैज्ञानिकों की टीम के चीफ हैं। उन्होंने बताया कि 1823 की कविता “ए विजिट फ्रॉम सेंट निकोलस” में उनके चेहरे और शरीर का वर्णन किया गया है। हमने उस अनुसार सेंट निकोलस का चेहरा बनाया है।
सांता क्लॉस के चेहरे में स्कल (खोपड़ी) काफी मजबूत दिखती है। गोल और सफेद चेहरे के साथ लंबी दाढ़ी भी है। सांता क्लॉस का चेहरा ‘चौड़ा’ बनाया गया है।
रिसर्च टीम ने सेंट निकोलस का चेहरा बनाने के लिए 1950 में लुइगी मार्टिनो द्वारा एकत्र किए गए डेटा का भी उपयोग किया। मोरेस ने कहा, “हमने शुरुआत में इस डेटा का उपयोग करके स्कल को 3 डी रूप दिया। फिर सांख्यिकीय अनुमानों का उपयोग करके चेहरे की रूपरेखा का पता लगाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved