img-fluid

Grooming Gang: ब्रिटेन में स्‍कूल की 100 नाबालिग लड़कियों से रेप, ऐसे फंसाता रहा पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग

January 10, 2025

नई दिल्‍ली । ब्रिटेन(Britain) इन दिनों पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग (Pakistani grooming gang)से परेशान है। यह एक ऐसा गैंग है जो नाबालिग और बालिग(minor and adult), दोनों ही उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता(He traps the girls in his net) था और उनका यौन शोषण करता था। ब्रिटेन में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भारत में भी इस तरह का कांड हो चुका है। फारूख और नफीस ने मिलकर स्कूल-कॉलेज की करीब 100 लड़कियों का यौन शोषण किया था। छह महीने पहले ही दोनों को सजा हुई है। आइए, आज हम इस गैंग के तौर-तरीकों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ब्रिटेन में जिस पैटर्न पर काम करता था, उसकी शुरुआत एक चमचमाती कार से होती थी। गैंग के लोग ब्रिटेन की नाबालिग लड़कियों को अपनी फैंसी स्पोर्ट्स कार दिखाकर रिझाते थे। इसके बाद वह उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाते थे। इसके बाद उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी। उनके ड्रिंक्स में नशे की गोली मिलाई जाती थी। नशे में धुत लड़कियों को पैसे वाले लोगों के पास जाने के लिए कहा जाता था।

एक रिपोर्ट में इस गैंग के पैटर्न की खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रूमिंग गैंग की शुरुआत पाकिस्तानी पुरुषों के द्वारा टेकअवे चलाने या फिर रात में टैक्सी चलाने से शुरू हुआ। ऐसे लोग उन लड़कियों को निशाना बनाते हैं, जो देर रात बाहर होती थीं। 2014 में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, 1997 और 2013 के बीच इंग्लैंड के रॉदरहैम में कम से कम 1,400 बच्चों को यौन शोषण के लिए तैयार किया गया था। इनमें से कुछ की उम्र तो महज 11 साल थी।

फैंसी कार और महंगे उपहार

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गैंग ने लड़कियों को कैश, डिजाइनर कपड़ों और लग्जरी कारें दिखाकर उन्हें लालच में फंसाया। रोमांटिक रिश्ते का भ्रम पैदा करके कमजोर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। इसके बाद उनका यौन शोषण किया जाता है। 11 साल की उम्र की लड़कियों को अक्सर यह विश्वास दिलाया जाता है कि ये पुरुष उनके प्रेमी हैं और उनकी जीवनशैली शानदार है। इनके पास स्पोर्ट्स कारें हैं। इसके बाद लड़कियों को अमीर लोगों से दोस्ती कराई जाती है। बाद में उनका यौन शोषण किया जाता है। इसके बदले में गैंग में शामिल लोगों को पैसे मिलते हैं।

शराब और नशीली दवाओं की लत

इन लड़कियों को शराब और नशीली दवाओं की लत लगाई जाती है। इसके बाद बेसुध लड़कियों की तस्करी की जाती है और उनका यौन शोषण किया जाता है। इस गैंग की शिकार एक लड़की ने कहा था, “ग्रूमिंग गैंग के लोग आते थे। मुझे एक कार में बिठाते थे और रात भर या उससे अधिक समय के लिए ले जाते थे। कभी-कभी मैं कई दिनों तक गायब हो जाती थी। शराब और ड्रग्स की मुझे लत लग गई थी।”

इनकार करने पर हत्या

पाकिस्तान का यह ग्रूमिंग गैंग इतना खतरनाक है कि जिस बंदूक को दिखाकर लड़कियों को प्रभावित किया जाता है, बाद में इनकार करने पर उसी से उसकी हत्या भी कर देता है। कुछ को तो जिंदा भी जला दिया जाता है। एक लड़की को उसके टेलफोर्ड स्थित घर में उसकी बहन और मां के साथ उस व्यक्ति ने ज़िंदा जला दिया जिसने उसे 12 साल की उम्र में इस धंधे के लिए तैयार किया था और उससे एक बच्चा पैदा किया था। बाद में ग्रूमिंग गिरोहों ने इस घटना का उदाहरण देकर दूसरी कई लड़कियों को मजबूर किया।

घर्मांतरण का भी दबाव

ग्रूमिंग गैंग के लोग इन तमाम हथकंडे अपनाकर पहले लड़कियों का शिकार करते हैं। इनसे पैसे कमाते हैं। इसके बाद इन्हें अपनी पहचान बदलने के लिए इनपर दबाव डालते हैं। यहां पहचान बदलने से मतलब है धर्मांतरण। यह गैंग मासूम लड़कियों की जिंदगी तबाह करने के बाद उनपर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव डालते हैं। ऐसे नहीं करने पर उनकी हत्या कर दी जाती है।

Share:

  • छत्तीसगढ़ के सुकमा मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

    Fri Jan 10 , 2025
    सुकमा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली (Three Naxalites) मारे गए. यह मुठभेड़ सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में हुई. उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुकमा में चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved