नई दिल्ली । भारत और चीन (India-China) के बीच डेपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग समझौता (Patrolling Agreement) को लेकर सहमति बन चुकी है। इस समझौते के लिए दोनों देशों के बीच अक्तूबर में अंतिम दौर की वार्ता हुई थी। इस वार्ता के दौरान, भारतीय सेना ने ‘संभव’ नामक स्मार्टफोन (Smart Phone) का इस्तेमाल किया था, जिसे अब सेना के अधिकारियों को बड़ी संख्या में दिया गया है।
महत्वपूर्ण दस्तावेजों लीक होने से रुकेंगे
सेना को उम्मीद है कि एयरटेल और जियो नेटवर्क पर इस्तेमाल होने वाले इन फोनों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लीक को रोका जा सकेगा। भारतीय सेना के कई अधिकारी सूचना और दस्तावेज साझा करने के लिए पहले व्हाट्सएप और अन्य एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनकी सूचनाएं सार्वजनिक रूप से लीक हो रही थीं।
महत्वपूर्ण अधिकारियों के नंबर भी सेव
सूत्रों के अनुसार, इस फोन में सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नंबर भी हैं और अधिकारियों को नंबर सेव करने की जरूरत नहीं है।
पूरी तरह एन्क्रिप्टेड है संभव
भारतीय सेना ने सुरक्षित संचार के लिए ‘एंड-टू-एंड सिक्योर मोबाइल इकोसिस्टम’ विकसित किया है। सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत वर्जन (संभव) पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड है और समकालीन 5जी तकनीक पर आधारित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved