
नई दिल्ली। शेयर बाजार आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद आखिर में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ कारोबार शुरू करने के बाद से ही मार्केट में उतार-चढ़ाव दिखना शुरू हो गया था। अंत में, आज बीएसई सेंसेक्स 329.92 अंकों की गिरावट के साथ 76,190.46 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी आज 113.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,092.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 115.39 अंकों की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर और निफ्टी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved