
पटना। भाजपा (BJP) के संस्थापक सदस्य (Founding member) और पूर्व सांसद आरके सिन्हा (Former MP RK Sinha) बीमार हो गए हैं। सिन्हा के परिवार से मिली जानकारी के मुताबित बीती 17 जनवरी की शाम वो दिल्ली में एक बैठक के बाद घर जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (Brain stroke) आ गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी दवाओं (Emergency medicines) के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से रात में ही ऑपरेशन किया गया। अभी वे दिल्ली मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। अभी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें आरके सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर जिले में हुआ था। पटना में रहकर उनकी शिक्षा पूरी हुई। पत्रकारिता के जरिए उन्होने अपनी अलग पहचान बनाई। 1971 में बतौर पत्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध को कवर किया था। पटना में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (SIS) कंपनी की नींव रखी। जिसकी आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी ब्रांच हैं। इस कंपनी में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved