img-fluid

7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 हस्तियां पद्म श्री से सम्मानित

January 26, 2025

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर हर साल नामचीन हस्तियों (celebrities) को सरकार (Government) उनके बेहतर कामों के लिए सम्मानित करती है. अपने फील्ड में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को केंद्र सरकार द्वारा हर साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस बार भी सरकार ने उन नामों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें सम्मानित किया जाना है. इस 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 7 लोगों को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), 19 को पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 113 हस्तियों को पद्म श्री (Padma Shri) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यहां देखें पूरी लिस्ट.


दिवंगत संगीतकार शारदा सिन्हा, पंकज उधास, तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर और गायक अरिजीत सिंह उन 139 नामचीन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें इस साल 2025 में पद्म अवॉर्ड दिया जाएगा.

ये 7 हस्ती पद्म विभूषण से होंगी सम्मानित-
-दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन)
-न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले)
-कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला)
-लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)
-एम. टी. वासुदेवन नायर (साहित्य और शिक्षा) मरणोपरांत
-ओसामु सुजुकी (व्यापार और उद्योग) मरणोपरांत
-शारदा सिन्हा (कला) मरणोपरांत

ये 19 हस्तियां पद्म भूषण से होंगी सम्मानित
-ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता)
-अनंत नाग (कला)
-बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा
-जतिन गोस्वामी (कला)
-जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा)
-कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य – पुरातत्व)
-मनोहर जोशी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले
-नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग)
-नंदमुरी बालकृष्ण (कला)
-पीआर श्रीजेश (खेल)
-पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग)
-पंकज उधास (मरणोपरांत) कला
-रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता)
-साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य )
-एस अजित कुमार (कला)
-शेखर कपूर (कला)
-सुशील कुमार मोदी (परणोपरांत) सार्वजनिक मामले
-विनोद धाम (विज्ञान और अभियांत्रिकी)

लोक गायक सिन्हा और मशहूर मलयालम पटकथा लेखक-निर्देशक एम टी वासुदेवन नायर को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.

प्रसिद्ध गजल गायक उधास को मरणोपरांत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, साथ ही अजित, कपूर, तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग और भरतनाट्यम नृत्यांगना-अभिनेता शोभना को भी सम्मानित किया गया है.

दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ, थिएटर के दिग्गज बैरी जॉन, गायक जसपिंदर नरूला और ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज को चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री मिलेगा.

इस लिस्ट में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और लिस्ट में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 लोग और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं. पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है.

पद्म पुरस्कारों का राज्यवार संख्या
महाराष्ट्र- 14
तमिलनाडु- 13
उत्तर प्रदेश- 10
पश्चिम बंगाल- 9
कर्नाटक- 9
दिल्ली- 8
बिहार- 8
गुजरात- 8
मध्य प्रदेश- 5
आंध्र प्रदेश- 5
केरल- 5
असम- 5
ओडिशा- 4
राजस्थान- 3
तेलंगाना- 2
जम्मू-कश्मीर- 2
पंजाब- 2
हरियाणा- 2
झारखण्ड- 1
चंडीगढ़- 1
त्रिपुरा- 1
मेघालय- 1
गोवा- 1
लद्दाख- 1
सिक्किम- 1
हिमाचल प्रदेश- 1

Share:

  • फिलिस्तीनियों के खाली किए गए घरों में इजरायल की छापेमारी, कहा- आतंकवादियों के शक में अभियान...

    Sun Jan 26 , 2025
    नई दिल्‍ली । इजरायल ने फिलिस्तीनियों(Israel attacks Palestinians) के खाली किए घरों में छापेमारी (Raids on homes)शुरू कर दी है। इस दौरान कई फिलिस्तीनी(Many Palestinians) भी मारे गए हैं। इजरायल(israeli) का कहना है कि वह आतंकियों के छिपे होने के शक में यह अभियान चला रहा है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved