
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के बुराड़ी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चार मंजिला इमारत (four storey building) गिरने से हड़कंप मच गया है। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।
घटना सोमवार को शाम 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं दमकर की 9 गाड़िया भी बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुकी हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। इस दौरान 6 लोगों को सही सलामत बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया है। अन्य फंसे लोगों को बाहर निकाले ने के लिए बचाव अभियान जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ की मशीनें भी मंगवाई गई हैं।
घटना बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास का बताया जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई है। इससे पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में गुरुवार को एक इमारत का आंशिक हिस्सा ढहने से पांच मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5:25 बजे मकान संख्या 53 की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक ढह गई, जिससे पड़ोस के मकान की छत को नुकसान पहुंचा।
घटना के समय दीवार को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल की टीम भी वहां पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। दीवार का मलबा पास के घर पर गिर गया, जिससे उसकी छत को नुकसान पहुंचा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved