img-fluid

रीगल तिराहा की गांधी प्रतिमा बदली जाएगी

February 05, 2025

  • अभी गांधीजी खड़े हुए हैं, अब बैठी हुई प्रतिमा लगाई जाएगी

इंदौर। शहर के रीगल तिराहे पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अब बदली जाएगी। अभी यहां गांधीजी की खड़ी हुई अवस्था वाली प्रतिमा लगी है। इसके स्थान पर अब गांधीजी की बैठी हुई प्रतिमा लगाई जाएगी। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने दी। पिछले दिनों गांधी पुण्यतिथि के मौके पर जब कांग्रेस के नेता गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए गए थे तो प्रतिमा की दुर्दशा देखकर वे लोग निराश हो गए थे।

उन्होंने नगर निगम को शिकायत की थी कि इस प्रतिमा की हालत बहुत खराब है, इसमें सुधार कार्य किया जाए। निगम के पास कांग्रेस नेताओं की शिकायत के अलावा भी यह फीडबैक आया था कि बहुत ज्यादा पुरानी हो जाने के कारण इस प्रतिमा की स्थिति खराब हो रही है। निगम आयुक्त ने बताया कि इस प्रतिमा को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को महापौर परिषद में विचार के लिए भेजा जाएगा। यदि पार्षदों द्वारा सहमति दी जाती है तो इस प्रस्ताव पर अमल किया जाएगा। अभी हमारी इच्छा यह है कि तिराहे से गांधीजी की खड़ी हुई प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर बैठे हुए गांधीजी की बड़ी प्रतिमा लगाई जाए। यह प्रतिमा ऐसी लगाई जाए, जो कि दूर से ही नजर आ सके।


स्वच्छता के प्रतीक वाली प्रतिमा लगाने का भी इरादा
उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत भारत सरकार द्वारा देश के सबसे स्वच्छ शहर को पुरस्कार के रूप में गांधीजी के प्रतिमा का मोमेंटो तो दिया जाता है। इंदौर पिछले 7 सालों से इस स्पर्धा का विजेता है। इस दौरान एक साल भारत सरकार द्वारा चरखा कातते हुए गांधीजी की प्रतिमा पुरस्कार में दी गई थी। इसके अलावा शेष सभी सभी 6 साल से गांधीजी की बैठे हुए स्वरूप वाली प्रतिमा इनाम में दी जा रही है। इस इनाम में दी जा रही प्रतिमा को ही बड़े स्वरूप में तिराहे पर लगाने का इरादा है, ताकि आने वाले समय में इस प्रतिमा को देखकर लोगों को इस बात की जानकारी मिले कि इंदौर शहर देश का सबसे स्वच्छ शहर इस दौर में ही बन गया था।

Share:

  • जान जा रही थी, लेकिन धर्म नहीं छोड़ा, खेलते-खेलते मेडिकल व्यवसायी का हृदयाघात से निधन

    Wed Feb 5 , 2025
    इंदौर। जैन धर्म के प्रति आस्था का ऐसा उदाहरण शायद ही कभी देखा होगा, जब एक जैन धर्मालु ने हृदयाघात के दौरान यह कहते हुए दवा लेने से इनकार कर दिया कि वे अपनी जैन धर्म की परंपरा के अनुसार नवकारसी के पहले दवाई नहीं ले सकते। इसी दौरान आए दूसरे हृदयाघात ने उनकी जान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved