
बंगलूरू। एशिया के सबसे बड़े एयर शो में से एक एयरो इंडिया 2025 की कल से शुरुआत होने जा रही है। यह एयर शो बंगलूरू के येलाहेंका एयर फोर्स स्टेशन पर 10 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कई आधुनिक लड़ाकू विमान और ड्रोन तकनीक देखने को मिलेंगी। इस एयर शो के दौरान जो खास आकर्षण होंगे, वो पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। अमेरिकी वायु सेना ने अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफ-35 को भी बंगलूरू में होने जा रहा एयर शो में भेजा है।
रूस भी अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-एसयू-57 फेलोन को बंगलूरू के एयर शो में प्रदर्शित करेगा। भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है और हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार देश बनकर उभरा है। ऐसे में एफ-35 लड़ाकू विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन और रूस अपने-अपने लड़ाकू विमानों से भारत को लुभाने की कोशिश करेंगे। भारतीय वायुसेना के पास अभी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान नहीं हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved