मुंबई। जर्मनी (Germany) में एक बिल्ली ने फ्लाइट में छलांग मार दी और फिर उससे निकलने को तैयार नहीं हुई। Ryanair जेट के अंदर बिल्ली (Cat) के घुसने का मामला सामने आया है। यूरोप में बीते दिनों एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला। एक बिल्ली ने रयानएयर जेट (Ryanair jet) को हाईजैक कर लिया। बिल्ली की वजह से उड़ान दो दिन से ज्यादा समय तक उड़ान रोकनी पड़ गई।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 737 को पिछले सप्ताह रोम से जर्मनी के लिए उड़ान भरनी थी। तभी चालक दल के सदस्यों को विमान के अंदर से बिल्ली की आवाज आई। क्रू मेंबर्स ने तुरंत बिल्ली की खोज शुरू की। विमान से कई पैनल भी हटा दिए। आखिरकार उन्हें विमान के इलेक्ट्रिकल बे छिपी हुई बिल्ली दिखाई दी। हालांकि बिल्ली को वहां से हटाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। क्रू मेंबर्स को बिल्ली को विमान से बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बिल्ली की वजह से यात्रियों को पूरे दो दिन इंतजार करना पड़ा। जानकारों के मुताबिक बिल्ली को बिना निकाले उड़ान भरने से कई परेशानियां पैदा हो सकती थी। साथ ही कंपनी को हज़ारों डॉलर का नुकसान भी हो सकता था। इससे पहले 2021 में सूडान से कतर जाने वाली एक फ्लाइट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। तब एक बिल्ली ने उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट पर हमला कर दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved