img-fluid

गिद्धों को रास आ रहा MP का ये शहर, एक साल में 227 से बढ़कर संख्या 519 हो गई

February 20, 2025

सीहोर। प्रदेश के अनेक शहरों में गिद्धों (Vultures) की जनसंख्या (Population) कम हो गई है, लेकिन गिद्धों को सीहोर (Sehore) रास आ रहा है। यहां पिछले साल की अपेक्षा गिद्धों की जनसंख्या दो गुनी से अधिक हो गई है। पिछले साल जिले में 227 गिद्ध मिले थे, जो इस साल बढ़कर 519 पर पहुंच गई है। जिले में पिछले तीन दिन से चल रही गिद्धों की गणना पूरी हो गई है। जिले में गिद्धों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। वन विभाग (Forest Department) की नई गणना में 519 गिद्ध पाए गए हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। पिछले साल केवल 227 गिद्ध थे। वन विभाग ने तीन दिनों तक चली गणना में पाया कि कुल गिद्धों में से 422 वयस्क और 97 अवयस्क हैं।

वन विभाग के अनुसार जिले की 125 जंगल बीटों में गणना कराई थी। इनमेंं से 8 बीट में गिद्ध मिले। बुधनी, सीहोर, रेहटी और वीरपुर वन रेंज में सबसे अधिक गिद्ध पाए गए। गणना सुबह 7 से 9 बजे के बीच की जाती है, जब गिद्ध धूप सेंकने मैदानों में आते हैं। वनकर्मी इनकी वीडियोग्राफी करते हैं और बाद में गणना करते हैं। गिद्दों के आंकलन की गणना वर्ष में दो बार की जाती है। शीतकालीन गिद्ध गणना 17, 18 एवं 19 फरवरी को की गई। इसी तरह ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जायेगी।

वन मंडल सीहोर के डीएफओ एमएस डाबर के अनुसार इस क्षेत्र में सफेद प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। सफेद गिद्ध बड़े वन्य जीव का मांस तो खाता है। लेकिन, वह नहीं मिलने पर यह जमीन पर कीड़ों को भी खाकर सर्वाइव कर जाता है। इसी कारण ये गिद्ध अभी बचे हैं। शेष प्रजातियां कम होती जा रही है।

गिद्ध केवल मरे हुए जानवरों को खाकर ही अपना भोजन प्राप्त करते हैं। इस वजह से इन्हें प्रकृति के सफाई कर्मी के रूप में भी जाना जाता है। मवेशियों के उपचार के लिए प्रतिबंधित दवाई डिलोफेनक के उपयोग और आवास स्थलों की कमी से गिद्ध की संख्या में अचानक से कमी आई थी। गिद्धों के संरक्षण के लिए उनके नेस्टिंग साइट को पहचान कर उनका संरक्षण बहुत जरूरी है, ताकि इनकी संख्या बढ़ सके। गिद्धों के बचाव के लिए प्रकृति में गिद्धों के महत्व और उनकी कम होती संख्या से होने वाले विपरीत रिजल्ट से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में 8 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां गिद्ध पहाड़ियों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

Share:

  • रेल की पटरी पर दौड़ा दी लोडिंग वैन, लोग बोले- महाकुंभ जाने का आखिरी विकल्प

    Thu Feb 20 , 2025
    डेस्क। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में गंगा, युमना और सरस्वती नदी के संगम तट पर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ चल रहा है। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगा। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने के लिए दुनियाभर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved